बुधपुरा विद्यालय का दो ब्लॉक की टीमों ने भ्रमण किया

सांवलियाजी, (उमेश तिवारी)। सोमवार को डूंगला ब्लॉक की एसएमसी और एसडीएमसी बिलोट, कटेरा, मिर्चा खेड़ी और लक्ष्मीपुरा तथा बड़ी सादड़ी ब्लॉक की देवदा, कीर खेड़ा और बांसी विद्यालय की एसएमसी और एसडीएमसी के सदस्यों ने स्टार प्रोजेक्ट के तहत क्षमता अभिवर्धन हेतु भ्रमण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छगनलाल पुरोहित सीबीईओ प्रतिनिधि डूंगला थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण गर्ग पीईईओ प्रभारी नपानिया ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी नारायण खंडेलवाल डूंगला, बालूराम खटीक बिलोट, जयराम रावत कटेरा, देवी राम वैष्णव मिर्चा खेड़ी, भूरालाल बावरी लक्ष्मीपुरा मोरवन, दीपक शर्मा प्रशासनिक अधिकारी डूंगला, दीपेश जारोली एमआईएस डूंगला, नरेंद्र सिंह अध्यक्ष एसएमसी बुधपुरा थे।  कार्यक्रम का संचालन नारायण लाल कुमावत प्रधानाध्यापक ने किया। स्वागत अध्यापक किशन लाल कुम्हार, सतीश बिजारणिया, बालू लाल सालवी और अध्यापिका पूनम कुमारी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ