भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा को मिली सफलता के बाद जन जन तक राजस्थान की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने एवं केंद्र की भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए हाथ से हाथ जोड़ों अभियान चलाया जाएगा। भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल डांगी के नेतृत्व में इस जनसंपर्क अभियान का विधिवत आगाज होगा एक मार्च होगा। इस बारे में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में विस्तार से जानकारी दी गई। संगठन प्रभारी चित्तौड़ के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत भी मौजूद रहेंगे। यात्रा का शुभारंभ संतोषी माता मंदिर से होगा। यात्रा पुर से बिलिया, बापू नगर, पांसल चौराया, गांधीनगर, गंगापुर चौराहा सहित शहर के प्रमुख क्षेत्र से होते हुए करीब 15 किलोमीटर की यात्रा में भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व पार्षद, पीसीसी सदस्य, ब्लॉक पदाधिकारी, सभी अग्रिम संगठन के जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों वह पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। डांगी ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के तहत निकाले जाने वाले यात्रा के माध्यम से राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचा कर बताया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ