चित्तौड़गढ़। कपासन थाना क्षेत्र के धमाणा गांव में कहासुनी और झगड़े में बचाव में आए एक व्यक्ति को चाकू मारने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार आज धमाणा गांव में राजसमन्द जिले के गिलूंड गांव के दो गुटों के बीच युवाओं में झगड़ा चल रहा था। एक गुट का युवक आज धमणा आया और यासीन मंसूरी से मिला। इसी दौरान दूसरा गुट भी धमणा पहुंच गया और पहले से आए युवक व यासीन के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान अपने पुत्र यासीन मंसूरी को झगड़ते देख बीच में आए रज्जाक मंसूरी के गले व पीठ पर चाकू से वार कर दिया जिससे रज्जाक मंसूरी पुत्र शफी मोहम्मद उम्र 55 साल की मौत हो गई। घटना के बाद धमाणा बस स्टेंड पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। झगड़े में मृतक का पुत्र यासीन व गिलुंड निवासी शिवलाल पुत्र काना माली घायल हो गए।
भोपालसागर एसडीएम विनोद कुमार चौधरी, भोपालसागर थानाधिकारी भगवती लाल पालीवाल, डिप्टी गीता चौधरी और नायब तहसीलदार राकेश नामधर मौजूद थे। मुस्लिम समाज के लोग मुआवजा की मांग पर अड़े हुए हैं।
0 टिप्पणियाँ