चित्तौड़गढ़। सावा कस्बे में आज शाम को किसी बात को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया जिससे एक युवक गम्भीर घायल हो गया। सूचना पर सावा चौकी व शंभूपुरा पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार सावा कस्बें में आज शाम को किसी बात को लेकर कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकू से वार दिया।
शंभूपुरा एसएचओ नेतराम गुर्जर ने बताया कि सावा कस्बें में कुछ युवकों ने साकिब खान पिता अयूब खान निवासी सावा को किसी बात को लेकर चाकू लगा दिए। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही हैं। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो युवकों को डिटेन किया हैं। इधर गम्भीर घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रैफर कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही हैं।
0 टिप्पणियाँ