चित्तौड़गढ़। जिले की जिला कार्यसमिति बैठक आज प्रदेश मंत्री अशोक सैनी के मुख्य आतिथ्य एव जिलाध्यक्ष गौतम दक की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि कार्यसमिति का आरंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन तथा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन से हुआ। कार्यसमिति में उपस्थित भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प लिया।
मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री अशोक सैनी ने कहा कि किसी भी दल के दो बिंदु होते हैं मजबूत विचारधारा और मजबूत नेतृत्व।इन्ही के साथ भाजपा आगे बढ़ रही है। केवल भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो विचारधारा पर कार्य कर रही है जबकि अन्य पार्टियां किसी नेता या किसी जाति विशेष के पीछे चल रही है। सैनी ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है और भाजपा लगातार चुनावी मोड में ही रहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के आगे पूरी दुनिया उनका लोहा मानती है। उनका लक्ष्य भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने का है। सैनी ने सशक्त मंडल और सक्रिय बूथ समिति की नियुक्ति तक अभियान को जारी रखने की बात कही। उन्होंने गुजरात और मध्यप्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि अब राजस्थान में भी भारतीय जनता पार्टी की स्थिर सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुटता से कार्य कर लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रो एक्टिवेटेड होना पड़ेगा ।कार्यकर्ताओं की नियमित बैठक हो साथ ही जिला स्तर, मंडल स्तर ,बूथ स्तर पर छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से कार्य करते हुए कार्यकर्ता भाजपा के सुशासन को स्थापित करेंगे ऐसा उनका विश्वास है। सैनी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से नियमित एवं निरंतर प्रवास पर रहने का आह्वान किया। साथ ही मोर्चों और प्रकोष्ठों की सुगठित सरंचना करते हुए नवमतदाता अभियान से अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को संकल्प दिलाया।
जिलाध्यक्ष गौतम दक ने उद्बोधन देते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ जिला भाजपा ने प्रदेश संगठन द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया है और जिले का नाम कई कार्यक्रमों में अग्रणी रहा है। कांग्रेस सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में विफल रही है। सरे राह हत्या, गोलीबारी, महिला अपराधों की दिनोदिन बढ़ोतरी सरकार की नाकामी को स्पष्ट करती है।कांग्रेस पार्टी के नेता भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता में भय का माहौल बना रहे हैं जिसके लिए कार्यकर्ताओं को डरने की आवश्यकता नहीं है। जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव में चित्तौड़गढ़ जिले की समस्याओं पर खास ध्यान देते हुए राजस्थान की कांग्रेस सरकार से इनके निराकरण की मांग की गई । विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन एवम अनुमोदन करते हुए कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाया। अर्जुन लाल जीनगर ने राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन एवं अनुमोदन करते हुए पेपर लीक कर्जमाफी और बिजली की व्यवस्था पर रोष जताया। बड़ीसादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के विकास कार्यक्रमों को रोकने एवं प्रदेश में विकास को बाधित करने का आरोप लगाया। जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव ने केंद्र सरकार की योजनाओं एवं बजट पर विस्तृत जानकारी दी। संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने किया एवं आभार जिला महामंत्री तेजपाल रेगर ने व्यक्त किया। भाजपा नव मतदाता अभियान के जिला संयोजक रवि विरानी ने जिले में नव मतदाता अभियान की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया।
कार्यसमिति के दौरान भाजपा जन आक्रोश यात्रा के जिला संयोजक सीपी नामधराणी एवं भाजपा डेटा प्रबंधन कार्यक्रम के जिला संयोजक प्रदीप लड्ढा ने जिले में जन आक्रोश यात्रा एवं डाटा प्रबंधन पर पूर्व में आयोजित हूये कार्यक्रमों को एलईडी पर दिखाया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री अशोक सैनी का जिलाध्यक्ष गौतम दक ने मेवाड़ी पाग पहनाकर सम्मान किया और जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा ने उपरना ओढ़ा कर अभिनंदन किया। जिला कार्यसमिति में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, बद्री लाल जाट, पूर्व जिला प्रमुख भैरू सिंह चौहान पूर्व उप जिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट, जिला उपाध्यक्ष सुशीला जीनगर, जिला मंत्री पुष्पा वैष्णव हरि सिंह जाट सत्यनारायण मेनारिया भेरूलाल गायरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गब्बर अहीर, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष पन्नालाल भील, जिला आईटी संयोजक राजन माली सहित जिला पदाधिकारी ,प्रकोष्ठ एवम विभाग जिला संयोजक,मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी,अभियान के जिला संयोजक, चेयरमैन, प्रधान एवं उपप्रधान सम्मिलित रहे।
0 टिप्पणियाँ