प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। जिला एवं नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में पिछले दिनों निंबाहेड़ा में भाजपा नेता विकास उर्फ बंटी आंजना की सरेआम गोली मारकर की गई हत्या में शामिल अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत एवं नगर अध्यक्ष रितेश सोमानी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। एक प्रेस विज्ञप्ति में भारतीय जनता पार्टी के शहर मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने बताया कि पिछले दिनों विकास उर्फ बंटी आंजना की निंबाहेड़ा में गोली मारकर नृशंस हत्या के आरोपी गणों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी जिला एवं नगर मंडल द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में पार्टी ने जिलाधीश को अवगत कराया कि केसुंदा जिला प्रतापगढ़ के निवासी बंटी उर्फ विकास आंजना की सरेआम मुलजिमो ने गोली मारकर हत्या कर दी जिससे पूरे जिले में भय का वातावरण बना हुआ है। बंटी आंजना भारतीय जनता पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता था तथा उसे गांव के ही प्रभावशाली नेताओं द्वारा परेशान किया जा रहा था। बंटी आंजना की सोची समझी साजिश के तहत किराए के हत्यारों द्वारा उसकी हत्या कराई गई, जिसकी रंजिश में कई सारे कांग्रेस के प्रभाव शाली नेता भी शामिल है, लेकिन पुलिस प्रशासन प्रदेश की सरकार के दबाव में सही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही हैं, पूरे प्रकरण में लीपापोती की जा रही है। ज्ञापन में पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाधीश को अवगत कराया कि पूर्व में भी केसुंदा गांव में ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार के शासन में कई लोगों की निर्मम हत्या हो चुकी है, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण हत्यारों के हौसले बुलंद है और वह खुलेआम घूम रहे हैं। ज्ञापन में पार्टी पदाधिकारियों ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। ज्ञापन देने के इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया, डॉ नारायण लाल निनामा, भाजपा नगर अध्यक्ष रितेश सोमानी, जिला मंत्री प्रेम लाल मीणा, शांति लाल मीणा, पूर्व प्रधान जिला परिषद सदस्य लच्छीराम निनामा, प्रधान रमेश मीणा, उप प्रधान प्रतिनिधि जीवन आंजना, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवलाल साहू, नगर मंडल महामंत्री आशीष चतुर्वेदी, विकास चनाल, भाजपा युवा नेता शांतिलाल आंजना, सभापति प्रतिनिधि प्रहलाद गुर्जर, देवगढ़ मंडल अध्यक्ष धनराज मीणा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री जितेश सोनी, नगर अध्यक्ष निलेश सेठिया, शक्ति केंद्र प्रभारी अमित नागर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मनीष सिंह, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष जगदीश मीणा, लोकेश गुर्जर, पार्षद मनीष गुर्जर, प्रतीक शर्मा, युवा मोर्चा नगर महामंत्री तन्मय सोमानी, नगर मंत्री जितेंद्र सांखला, आकाश सेठिया, विशाल सिंह आंजना, कंवरलाल कुमावत, प्रदीप वशिष्ठ, विष्णु कुमावत बसेरा, भारत सिंह मानपुरा, आकाश सेठिया सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ