महिला का गला काटकर हत्या करने का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार

भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। जिले के फुलिया थाना क्षेत्र सरदारपुरा में एक वृद्धा महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
एसपी आदर्श सिधु द्वारा वृद्ध महिला के जघन्य ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमति चंचल मिश्रा एवं महावीर शर्मा वृत्ताधिकारी वृत्त शाहपुरा भीलवाडा के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
21 फरवरी को सूचना मिली कि ग्राम
सरदारपुरा से करीब एक कि.मी पश्चिम में पहुंचे जहां पर नाहर सागर से निकलने वाली ढकी हुई सुरंगनुमा नहर के अन्दर काफी गहराई में एक बुजुर्ग महिला का शव पड़ा हुआ मिला। शव के गले पर तीक्ष्ण हथियार से कट के निशान तथा गले में उसकी ओढनी बांधी हुई थी तथा उसके सिर पर चोटों के निशान है, जिस पर पुलिस थाना फुलिया पर प्रकरण संख्या 39/ 23 अन्तर्गत धारा 302, 201 भा.द.स. दर्ज किया गया।
ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने के लिए एक पुलिस की टीम गठित की गई जिसमें दलपत सिंह थानाधिकारी, थाना फुलिया जिला भीलवाडा, प्रहलाद हेड कानि. 926, नौरत मल शर्मा हेड कानि. न. 997 (विशेष योगदान), कमलेश कानि. 225 साईबर सैल, श्रवण लाल कानि. न.1309, जीतराम कानि. न. 452 (विशेष योगदान), महेन्द्र कानि 2139, जीवराज कानि. 644, राजवीर कानि. 1491, मनराज कानि. 335, हजारी कानि. 727 आदि थे।
आदर्श सिधु पुलिस अधीक्षक भीलवाडा श्रीमति चंचल मिश्रा अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक सेक्टर शाहपुरा व महावीर प्रसाद शर्मा पुलिस उप अधीक्षक वृत शाहपुरा
एफएसएल टीम, डॉग स्कॉड टीम, एमआईयू टीम, साईबर टीम के साथ मौके पर पहुंच टीमों का गठन किया जाकर खुलासे हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। टीम द्वारा लगातार मेहनत एवं प्रयासो से संकलित साक्ष्यों के आधार पर गांव के ही निवासी शक्ति सिह पुत्र भगवत सिह राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी सरदारपुरा दिन के समय से ही अनुपस्थित मिला
जिसको डिटेन पूछताछ की तो शक्ति सिंह द्वारा पूछताछ में टीम को गुमराह करना पाया गया, विभिन्न तथ्यों, साक्ष्यों की सहायता मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ में सख्ती बरती गई तो शक्ति सिंह द्वारा अपने उपर हुये कर्जे को चुकाने एवं मौज मस्ती करने के लिये पैसो की आवश्यकता होने के कारण मृतका के पहने हुये आभूषणों को लूटने के आशय से हत्या करना स्वीकार किया।

तरीका-ए-वारदात
 नन्दू देवी जब खेत से वापस आ रही थी तो रास्ते में आरोपी ने उसका गला चाकु से काट कर उसकी हत्या कर दी व शव को पास ही गड्डे में डाल दिया। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों द्वारा नन्दू देवी की तलाश में निकल जाने से वृद्वा की लाश को कन्धे में डालकर पास ही नाहर सागर बांध की नहर जो उपर से ढकी हुई है के नीचे छिपा दिया। मृतका के हाथों में पहने चांदी के कड़े निकाल लिये, पैरों के कडुलियों को भी खोलने का प्रयास किया मगर सफल नही हो पाया।
इस मामले में पुलिस ने शक्ति सिह पुत्र भगवत सिह राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी सरदारपुरा थाना फुलियाकलां जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ