आईओसीएल पाईप लाईन से तेल चोरी करने वाली गैंग का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, औजार बरामद


●वारदात में प्रयुक्त वाहन पिकअप, 05 ड्रम एवं तेल चोरी के औजार बरामद

भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की पाईप लाईन से तेल चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया हैं। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
एसपी आदर्श सिधू ने बताया कि जिला
भीलवाडा के विभिन्न स्थानों पर अण्डर ग्राउण्ड आईओसी पाईप लाईन से तेल चोरी होने की वारदातों को गम्भीरता से लेते हुए उनके खुलासे एवं अपराधियों कि गिरफ्तारी हेतु गोरधन लाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाडा के निर्देशन में लक्ष्मणराम वृताधिकारी वृत आसीन्द, महावीर शर्मा वृताधिकारी वृत शाहपुरा एवं जिला साईबर सैल के साथ एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पाईप लाईन से तेल चोरी के मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट 16 फरवरी को दर्ज हुई। प्रार्थी सुधांशु शर्मा पिता प्रकाश शर्मा सहायक प्रबंधक पश्चिमी क्षैत्र पाइप लाईन इडियन आयल ब्यावर, जिला अजमेर ने एक रिपोर्ट दी कि इंडियन ऑयल की पाइपलाइन भुमिगत होकर जा रही है जिससे दिनांक 15 फरवरी को शटडाउन के दौरान रात्री 09.40 को पाइपलाइन में प्रेशर कम होने का पता चला था, रात्री गश्ती दल तुरन्त अलर्ट हो तथा लाइन गश्त के दौरान पोईन्ट न0 56.980 पर अज्ञात चोरों द्वारा पाईपलाइन पर चोरी हेतु लगाया गया लीक क्लेम्प पाया गया। जिस पर पुलिस थाना आसीन्द पर प्रकरण संख्या
55/2023 धारा 285, 379, 427, 511, 120बी भादस व 15 ( 1 ) ( 2 ) पेट्रोलियम एवं खनिज अधिनियम 1962, 15(3)(4) पेट्रोलियम आणि खनिज पाईप लाईन सुधारणा अधिनियम 2011, 3 / 4 विस्फोटक पदार्थ अधि. 1908, 3 / 4 सार्वजनिक संपति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 दर्ज कर अनुसंधान लक्ष्मणराम वृताधिकारी वृत आसीन्द के जिम्मे किया गया।

गठित पुलिस टीम में आशीष कुमार मिश्रा सउनि प्रभारी साईबर सेल भीलवाडा, अयूब मोहम्मद सउनि पुलिस थाना कारोई, हरिश कुमार सउनि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा, कैलाश चन्द्र सउनि वृत कार्यालय आसीन्द, दीपक जांगीड कानि0 858 साईबर सैल भीलवाडा (विशेष योगदान), चन्द्रपाल सिहं कानि 279 साईबर सैल भीलवाडा (विशेष योगदान), सत्यनारायण पारिक कानि० 12 साईबर सैल भीलवाडा, छोटु लाल रेबारी कानि० 655 साईबर सैल भीलवाडा, पिन्टू कुमार कानि0 494 साईबर सैल भीलवाडा,
10 श्री कमलेश कानि0 1474 वृत कार्यालय शाहपुरा, राकेश कुमार कानि0 2032 पुलिस थाना माण्डल भीलवाडा, सतवीर कानि0 388 वृत कार्यालय आसीन्द, मांगी लाल कानि0 467 पुलिस थाना आसीन्द, राजाराम कानि0 2049 डीएसटी भीलवाडा शामिल थे।

पुलिस ने इनको किया गिरफ्तार
पुलिस ने अजय कुमार पुत्र लेखराज मीणा उम्र 20 साल निवासी शिवगढ थाना जहाजपुर, किशन पुत्र  दुर्गालाल बारेठ उम्र 28 साल निवासी बिलेठा थाना जहाजपुर, भज्जाराम पुत्र स्व. गोरधन लाल मीणा उम्र 47 साल निवासी टोला थाना जहाजपुर, शैतानसिंह पुत्र चन्दाराम मीणा उम्र 27 साल निवासी नाथूण थाना जहाजपुर, हरलाल पुत्र सुखदेव गुर्जर उम्र 27 साल निवासी किशनपुरा थाना शक्करगढ को गिरफ्तार किया।

गठित टीम ने ऐसे किया खुलासा 
गठित टीम द्वारा तेल चोरी के पुराने चालानशुदा अपराधियों का रिकोर्ड निकाला गया, मुखबिर
मामुर किये गये एवं घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी का तकनिकी आधार पर गहनता से विश्लेषण करने कर जहाजपुर - शक्करगढ थाना क्षेत्र के कुछ संदिग्ध लोगों का डिटेन किया जाकर
तकनिकी आधार पर पुछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त घटना करना स्वीकार किया एवं इसके अतिरिक्त पुलिस थाना माण्डल एवं कारोई में भी आई.ओ.सी. पाईपलाईन से तेल चोरी के साथ-साथ ऐसी 10-12 अन्य वारदातें करना भी स्वीकार किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ