डिवाइडर से कार टकराकर खाई में गिरी, आधा दर्जन लोग घायल

चित्तौड़गढ़। घोसुण्डी चौराहा स्थित पुलिया पर आज दोपहर में अनियंत्रित होकर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलटते हुए खाई में जा गिरी।कार चालक सहित कार में सवार पांच लोग घायल हो गए जिन्हे बस्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां दो की हालत गंभीर बताई गई। जानकारी के अनुसार गुजरात के सूरत के बाड़ोली (Surat- Baroli) निवासी ये लोग भीलवाड़ा में एक विवाह समारोह मेें भाग लेने आए थे। भीलवाड़ा से बेगूं पहुंचे और वापसी में चित्तौड़गढ़ की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही यह कार घोसुंडी के पास पुलिया पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर  पलट गई और खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में बाडोली निवासी नीलेश पुत्र हिम्मत रांका, पुष्पा पत्नी हिम्मत रांका और नीता पत्नी नीलेश रांका, दिशी पुत्र निलेश रांका घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्सी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद पुलिस के साथ बड़ी संख्या में गांव के लोग पहुंच गए और कार से घायलों को निकालने में मदद की। इस घटना में 10 वर्षीय वीरम घटना स्थल पर मौजूद था जबकि शेष घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दो की हालत गंभीर बताई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ