ग्राम पंचायत की खिड़की तोड़ घुसे चोर, लेपटॉप, एलईडी सहित नकदी पर हाथ किया साफ


कपासन, (अंकित वैष्णब)। उचनार खुर्द ग्राम पंचायत में बीती रात को चोरों ने खिड़की तोड़कर कर लेपटॉप, एलईडी सहित 10 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसके साथ ही मित्र की मशीन और अलमारी में तोड़फोड़ की और अलमारी में  रखा रिकॉर्ड बिखेर दिया। पंचायत समिति ऑफिस के पीछे वाली खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया। मुख्य कार्यालय कक्ष सहित पटवार कक्ष के ताले तोड़ कर अंदर रखी अलमारियों के ताले भी तोड़ डालें। सोमवार सुबह 8 बजे जब सरपंच पति शंकर लाल जाट उधर से निकल रहे थे तो उन्होंने कार्यालय का ताला टूटा देख कर ग्राम विकास अधिकारी को सूचना देकर बुलाया। ग्राम विकास अधिकारी भंवर लाल जाट ने इस संबंध में आज सोमवार सुबह 11 बजे पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट करवाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ