भदेसर। बानसेन ग्राम पंचायत के लक्ष्मीपुरा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में राधा कृष्णा फाउंडेशन व स्टर्लिगं एण्ड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड द्वारा विघालय के समस्त विधार्थियों के पढ़ाई हेतु मूलभूत आवश्यकताओं को मद्देनजर रखते हुए पढ़ाई कीट वितरित किए गए। बच्चों को किट में कॉपियां, पेंसिल, रबर, शार्पनर, पेन, एवं पट्टी पहाड़े तथा गर्मी के मौसम में विद्यार्थी के लिये दीवार पंखे भेट किये। राधा कृष्णा फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा समाज सेवा करने व गरीब व असाहय लोगों की सेवा करने के लिये यह फाउंडेशन बनाया गया। स्टर्लिंग एण्ड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के सेफ्टी आफीसर अनिल शारदा व राधा कृष्णा फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल सुथार , भरत कुमार लढा, गौरव चौधरी, अभिषेक नाथ, राजेश शारदा, गांववासी मदन दास , निर्भय, अर्जुन सिंह व विघालय संस्थाप्रधान भंवर माली व विद्यालय परिवार उपस्थित थे। संस्था प्रधान ने आभार जताया।
0 टिप्पणियाँ