चित्तौड़गढ़। जिले में राशन की दुकानों के रिक्त स्थानों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन रिक्त राशन दुकानों के लिए 28 फरवरी तक आवेदन जमा करवा सकते हैं।
चित्तौड़गढ़ जिले के डीएसओ सुनीलकुमार घोड़ला ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभयकुमार के रिक्त, अतिरिक्त उचित मूल्य दुकानों की विज्ञप्ति जारी करने के लिए सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए थे। इसके तहत कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल के निर्देशन में पूर्व विज्ञप्ति से शेष रही 23 उचित मूल्य दुकानों की विज्ञप्ति जारी की गई।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार चित्तौड़गढ़ तहसील के वार्ड नं. 14 (महिला) सेंती, अभयपुर, घोसुंडी (महिला), घटियावली, देवरी, नगरी, तहसील बेगूं में बरनियास (महिला), मोतीपुरा, तहसील गंगरार में गंगरार, करतियास (महिला), कुवांलिया, तहसील डूंगला में मोरवन, किशन करेरी (महिला) तहसील रावतभाटा में बोराव के अलावा राशमी तहसील में रूद, बड़ीसादड़ी तहसील में बाेहेड़ा, पारसोली (महिला), भदेसर तहसील में आक्या, गरदना (महिला), भूपालसागर तहसील में ताणा (महिला), जाशमा व कपासन तहसील में वार्ड नंंबर दो के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक आवेदनकर्ता जिसकी उम्र 21-45 वर्ष हैं, वह कलेक्ट्रेट में स्थित जिला रसद कार्यालय में आवेदन प्राप्त कर सकता है।
0 टिप्पणियाँ