अज्ञात व्यक्ति का मर्डर कर शव को रोड़ पर फेंका, शिनाख्त के प्रयास जारी

चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना क्षेत्र के सोनियाणा हाइवे के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली हैं। हत्या के बाद शव को रोड़ पर डाला गया हैं। 
गंगरार थानाधिकारी ने बताया कि सोनियाणा पुलिया के पास बिन्दोलिया जाने वाले रास्ते पर अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की हत्या कही और जगह पर की गई और शव को यहां डाल दिया गया।
35 से 40 वर्षीय के अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।
इस ख़बर का देखें वीडियो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ