अभयपुर विद्यालय में बालिकाओं को पारितोषण वितरित किया


चित्तौड़गढ़। अभयपुर घाटे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अभयपुर में अध्ययनरत बालिकाओं को विद्यालय परिवार द्वारा पारितोषण स्वरूप पुरस्कार वितरित किए गए।
इस अवसर पर पदेन प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शिवदत्त शर्मा ने विद्यार्थियों को मेहनत करके आगामी परीक्षाओं में अच्छे प्राप्तांक प्राप्त करने किए लिए प्रोत्साहित किया। पीटीआई अबुबकर कुरेशी ने बताया कि सांस्कृतिक और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर बालिकाओं को पुरस्कार स्वरूप पानी की बोतलें दी गई।
इस अवसर पर अध्यापक दशरथ काबरा, अनिल कुमार, राजेंद्र सिंह, देवीलाल गुर्जर, ललित शर्मा, रतन गुर्जर, पंकज शर्मा, कनिष्ठ लिपिक राजेश बाजिया, राजू लाल, नारायण लाल, गणेश उनियारा सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ