भदेसर, (माय सर्कल न्यूज़ @शैलेन्द्र जैन)। भदेसर में पैंथर ने एक भैंस के बछड़े का शिकार किया हैं। उपखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित तहसील भवन के समीप रहने वाले धनराज माली पुत्र मनीराम माली के घर के अंदर बाड़े में बंधे हुए पशुओं के झुंड में से पैंथर ने एक भैंस के बछड़े का शिकार कर लिया। सुबह जब बाड़े में गृह स्वामी दूध निकालने पहुंचा तब जानकारी लगी। भैंस के बछड़े का शिकार कर लिया। वहीं पास में बंधी गाय के बछड़े को भी जंगली जानवर के द्वारा नुकसान पहुंचाया गया। उसके मुंह एवं पीठ पर भी पंजे के निशान देखे गए। गृहस्वामी धनराज माली के द्वारा घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारी एवं पशु विभाग के अधिकारियों को दी गई। भदेसर कस्बे के आसपास बीते 4 दिनों में यह दूसरी घटना है। वहीं दूसरी ओर वन विभाग के अधिकारी शैतान सिंह ने कहा कि भदेसर क्षेत्र के जंगलों में पैंथर का कुनबा मौजूद है एवं वन क्षेत्रों के आसपास ग्रामीण जन रहने लग गए हैं जिसके कारण इन जंगली जानवरों का सत्र काफी सीमित हो गया है एवं भूख के कारण यह बस्ती में निकल आते हैं।
0 टिप्पणियाँ