लसड़ावन में सियार का आतंक, आधा दर्जन ग्रामीणों व मवेशियों को बनाया निशाना

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा क्षेत्र के लसड़ावन में आधा दर्जन ग्रामीणों पर सियार ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। बच्चों पर भी हमला बोला।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर में लसड़ावन में घनी आबादी में एक सियार ने करीब आधा दर्जन ग्रामीणों व आधा दर्जन मवेशियों पर हमला बोल दिया जिससे वह घायल हो गए। सियार ने महिलाओं व बच्चों के हाथों-पांवों पर काट डाला।
ग्रामीण उससे बचने के लिए इधर उधर भागे लेखों सियार उनके पीछे पड़ गया। वह एक-एक करके ग्रामीणों व मवेशियों को काटता रहा।
 सियार के हमले से घायल हुए महिलाओं और बच्चों को निम्बाहेड़ा जिला अस्पताल में में लाया गया जहाँ उपचार किया गया। इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर इरशाद शेख, नर्सिंग ऑफिसर भरत मेनारिया सहित नर्सिंग स्टाफ ने ईलाज किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ