भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन कल


 
चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ 6 फरवरी सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा प्रातः 10:30 बजे किला रोड़ चित्तौड़गढ़ एलआईसी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना, राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, बेगूं विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी एवं जिले के सभी प्रमुख कांग्रेस नेता उपस्थित रहेंगे। वह एआईसीसी, पीसीसी सदस्य, जिला ब्लाक पदाधिकारी, अग्रिम संगठन, नगर निकाय, पंचायत राज के प्रतिनिधिगण सभी को भी इस प्रदर्शन में आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी जिला प्रवक्ता अहसान पठान ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ