चित्तौड़गढ़। पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उत्कृष्ट सेवा शिक्षक सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रामसहाय तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें शांतिकुंज के वरिष्ठ प्रतिनिधि मोहनलालजी गौतम, अरविंद कुमार, रामेश्वर सुखलाल एवं प्रांतीय प्रभारीश्री रमाकांत आमेटा, भारतीय ज्ञान परीक्षा केकेंद्रीय प्रभारी उमा शंकर माथुर, रतन लाल उपाध्याय केमार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में राज्यस्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 5 से 12 के विद्यार्थियों कोसम्मानित किया गया। इसके बाद चित्तौड़गढ़ जिले में कक्षा 5 से 12 तक प्रथम,द्वितीय और तृतीयस्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ ही चित्तौड़ तहसील के विद्यार्थियोंको भी सम्मानित किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्नजिलों से के शिक्षकों का पंडित रामशर्मा आचार्य उत्कृष्ट सेवा शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया, जिसमें पूरे राजस्थान से 19 जिलों के शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राम यश तिवारी शांतिकुंज के वरिष्ठप्रतिनिधि एवं मोहनलाल गौतम, रमाकांत आमेटाद्वारा मार्गदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन जगदीश जोशी ने किया। इस कार्यक्रम मेंशांतिकुंज के वरिष्ठ प्रतिनिधि रामेश्वर सुखवाल, रतन लाल उपाध्याय, उमाशंकर माथुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्रबंधक ट्रस्टी रमेश पुरोहित ने किया। कार्यक्रम का शांति पाठके साथ समापन हुआ।
इस अवसर पर रमाशंकर, कृष्ण गोपाल व्यास, राजेंद्र सिंह रावत, सत्यनारायण हेडा, नटवर जागेटिया, श्याम सुंदर शर्मा, सत्य नारायण शर्मा, नन्द किशोर निर्जर, अब्दुल जब्बार, बद्री लाल माली, रमेश उपाध्याय, चंद्रशेखर चंगेरिया, मदन लाल शर्मा, चंद्रशेखर पालीवाल एवं महिला मंडल द्वारा सहयोग किया गया। कार्यक्रम में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय से आई हुई सुश्रीअनुराधा सिंह, सुश्री स्वेता शर्मा, सुश्री संज्ञा सिंह एवं श्रीमती गायत्री धाकड़ ने प्रज्ञागीत प्रस्तुत किए ।
0 टिप्पणियाँ