भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)। भादसोडा़ चौराहे परिवार सांवलियाजी प्राकृतिक स्थल पर ओम शांति आश्रम पर विश्व मंगल की कामना को लेकर के ग्रामीणों ने सत्य प्रेम और न्याय की ध्वजा चढ़ाई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओम शांति आश्रम पर ग्रामीणों एवं भक्तजनों के द्वारा पूर्णिमा के अवसर पर सत्य प्रेम और न्याय की ध्वजा चढ़ाई गई। ध्वजा बैंड बाजों के साथ में भक्तजनों के द्वारा सिर पर धारण कर भगवान सांवरिया सेठ के मंदिर में ले जाकर भगवान ठाकुरजी के चरणों में रखकर पुनः ध्वजा बैंड बाजे के साथ ओम शांति आश्रम ले जाई गई जहां पर सभी भक्तों की उपस्थिति में मंत्रोचार के साथ ध्वज पताका स्थापित की गई। इस अवसर पर बाल योगी बापू ओम शांति आश्रम पर देवगिरी अवधूत महाराज, पुजारी महंत जगदीश गोस्वामी, भादसोड़ा सरपंच शंभू लाल सुथार, पंचायत समिति सदस्य गोविंद सोनी, महेश जोशी, पवन तिवारी, भंवर सिंह, विजय सिंह, अनिल जोशी, वकील कैलाश जाट, राधेश्याम आचार्य कुमार नाथ नागौर, किशोर दास घटियावली, बसंतीलाल, राकेश जैन चित्तौड़गढ़ सहित कई भक्तजन ग्रामीण उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ