पूर्व मुख्यमंत्री राजे का उदयपुर एयरपोर्ट पर किया स्वागत


निम्बाहेड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया के दो दिवसीय मेवाड़-वागड़ प्रवास पर श्री बेणेश्वर धाम आने पर रविवार प्रातः पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्री चंद कृपलानी के नेतृत्व में संभाग भर के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उदयपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत कर अगवानी की। यहां से पूर्व सीएम राजे श्री बेणेश्वर धाम के लिए पूर्व मंत्री कृपलानी के साथ रवाना हुई।
इस अवसर पर निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, नगर मंडल उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र जाखड़, शैलेश अहीर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ