जानकारी के अनुसार आज शाम को मानपुर के पास स्कॉर्पियो और लोडिंग टेम्पू में भिड़ंत हो गई। जिससे दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। लोडिंग टेम्पू में सवार लोग बीगोद में एक गमी में शामिल होकर वापस भोई खेड़ा के गांव के रहने वाले हैं। स्कार्पियो में सवार लोग भी घायल हुए हैं। लोडिंग टेम्पू में करीब 17 महिला-पुरुष सवार थे। भिड़ंत के बाद लोडिंग टेम्पू पलटी खा गया। लोडिंग टेम्पू में सभी भोई समाज के लोग शामिल थे।
कोतवाली थानाधिकारी विक्रम सिंह सहित पुलिस जाब्ता जिला अस्पताल पहुंचे। सभी घायलों का जिला अस्पताल में ईलाज किया जा रहा हैं।
लोडिंग टेंपो में सवार रामलाल (25) पुत्र तुलछीराम, श्यामलाल (45) पुत्र रूपा भोई, रामलाल (55) पुत्र मोहनलाल भोई, रूपलाल (55) पुत्र हजारी भोई, देवा (70) पुत्र भेरूलाल भोई, शंकरलाल (38) पुत्र हजारीलाल भोई, भोनी राम (45) पुत्र खेमा भोई, चांदी बाई (65) पत्नी गोकुल, लाली बाई, लादू लाल पुत्र भैरूलाल भोई, मोहनी बाई (60) पत्नी रूप लाल भोई, बादाम बाई (35) पत्नी मांगीलाल भोई, जमुना बाई (55) पत्नी रतनलाल भोई, घोसुंडा निवासी बाली बाई (35) पत्नी भूरा भोई, बंदेरा निवासी कैलाश (45) पुत्र उदाजी भोई घायल हो गए। इसमें भोईखेड़ा निवासी मोहनी बाई भोई की मौत हो गई। हालत गम्भीर होने से लाली बाई, बादाम बाई, शंकरलाल, जमुनी बाई, लादूराम और चांदी बाई को जिला अस्पताल से उदयपुर रेफर किया हैं।
स्कार्पियो सवार गोपालपुरा निवासी फतेह सिंह (45) पुत्र उम्मेद सिंह और पुष्पा कंवर (70) पुत्र पत्नी उमेद सिंह घायल हो गए। सूचना मिलने पर राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, नेता प्रतिपक्ष सुरेश झंवर, भोईखेडा पार्षद बालकिशन भोई भी हॉस्पिटल पहुंचे।
0 टिप्पणियाँ