लोडिंग टेम्पू और स्कार्पियो की भिड़ंत में एक की मौत, डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल

इस ख़बर का वीडियो देखें

चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के मानपुरा में आज शाम को स्कार्पियो और लोडिंग टेम्पू की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई जबकि हादसे में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं।
जानकारी के अनुसार आज शाम मानपुरा के पास लोडिंग टेम्पू और स्कार्पियो की आमने सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद लोडिंग टेम्पू पलट गया जिससे उसमें सवार डेढ़ दर्जन के करीब महिला-पुरुष घायल हो गए। वही स्कार्पियो में सवार एक महिला सहित 4 लोग घायल हो गए। 
लोडिंग टेम्पू में सवार लोग भीलवाड़ा जिले के बीगोद से गमी में शामिल होकर चित्तौड़गढ़ के भोई खेड़ा लौट रहे थे। ये सभी भोई समाज के हैं। वही स्कार्पियो में सवार लोग तिलक दस्तूर के बाद अपने गांव गोपालनगर जा रहे थे।
हादसे में भोई खेड़ा निवासी मोहनी बाई पत्नी रूप लाल भोई की मौत हो गई। सभी घायलों का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा हैं। कुछ गम्भीर लोगों को उदयपुर रेफर किया जा रहा हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ