डेढ़ साल की मासूम के हाथों चूल्हे की लकड़ी से झुलसा 4 साल का बच्चा, बाल कल्याण समिति ने लिया संज्ञान

चित्तौड़गढ़। चार वर्ष के बालक को डेढ़ वर्ष की बालिका ने चूल्हे से जलती हुई लकड़ी से पेट के ऊपर झुलस गया। मामले।में भीलवाड़ा बाल कल्याण समिति ने संज्ञान लिया हैं। मामला चित्तौड़गढ़ जिले के बिजयपुर क्षेत्र के भूंगड़िया गांव का हैं।
 भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय पीआईसीयू वार्ड एवं पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर भीलवाड़ा बाल कल्याण समिति अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय के आदेशानुसार तुरन्त बाल कल्याण समिति सदस्य फारुख खान पठान महात्मा गांधी चिकित्सालय शिशु वार्ड पी आई सी यू में पहुंचकर बालक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बाल कल्याण समिति सदस्य फारुख खान पठान ने बालक के परिजन से जानकारी ली। जानकारी में बालक के माता-पिता ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के बिजयपुर थाना क्षेत्र के भूंगड़िया गांव में लगभग तीन चार दिन पहले सुबह छः-सात बजे बालक की माता चूल्हे पर खाना पका रही थी तभी उसकी डेढ़ वर्षीय लड़की ने चार वर्षीय लड़के को जलती हुई लकड़ी से पेट के ऊपर जला दिया। बालक को बिजयपुर चिकित्सालय दिखाया जहाँ पर प्राथमिक उपचार किया और बालक को घर ले आये। फिर दो दिन पहले गोवता माता मंदिर में एक महिला के पास आध्यात्मिक उपचार के लिए ले गए जहाँ पर बालक की हालत बिगड़ गयी और बालक को भीलवाड़ा जिले के महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचार हेतु लाये बाल कल्याण समिति सदस्य पठान ने माता पिता के बयान लेखबद्ध कर शिशु को अपने विशेष देखरेख संरक्षण में ले लिया है। आगे की कार्यवाही चेयरपर्सन गिरीश कुमार पांडेय एवं समिति के निर्देश अनुसार की जाएगी। शिशु विशेषज्ञ चिकित्सक के अनुसार बालक की हालत गंभीर है। समिति द्वारा परिजनों को भविष्य में डाम नही लगाने एवं आग पानी और खतरनाक जगह से दूर रखने के लिए पाबंद कर किया जाएगा। इससे होने वाली क्षति एवं डाम लगाना कानूनन अपराध है एवं ऐसा करने वाले व्यक्ति को सजा का प्रावधान है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ