सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड जयपुर की ओर से शनिवार को कृष्णधाम सांवलियाजी मंदिर में 50 लाख रुपए की राशि का चेक दान स्वरूप भेंट किया गया। कंपनी के सीएसआर मैनेजर तरुण शर्मा ने बताया कि कंपनी द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन, ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण के साथ ही समुदाय के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक विकास के लिए विभिन्न रूपों में काम किया जाता है। इसी कड़ी में सांवलियाजी मंदिर मंडल के सेवा कार्यों को देखते हुए कंपनी द्वारा 50 लाख रुपए का चेक दान स्वरूप भेंट किया गया। मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर ने बताया कि चेक लेकर पहुंचे मैनेजर तरुण शर्मा एवं परिवार का सांवलियाजी मंदिर मंडल की ओर से मंदिर मंडल अध्यक्ष भेरू लाल गुर्जर एवं सदस्य भेरूलाल सोनी ने सांवलियाजी की छवि एवं प्रसाद भेंट किया तथा उपरना पहना कर स्वागत किया तथा मंदिर के इतिहास एवं विभिन्न कामों की विस्तार से जानकारी दी।
0 टिप्पणियाँ