सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- डाइट के उप प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मण्डफिया सांवलियाजी में कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण किया। परीक्षा प्रभारी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि डाइट चित्तौड़गढ़ के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा व विष्णु दायमा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मण्डफिया सांवलियाजी में आठवीं बोर्ड परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा शांतिपूर्ण तथा नियमानुसार चलती मिली। उसके उपरांत विद्यालय केन्द्रअधीक्षक दिनेश चंद बैरवा, परीक्षा प्रभारी सुनील भारद्वाज आदि ने उपरना पहनाकर स्वागत किया तथा भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन भी करवाएं।
0 टिप्पणियाँ