पिस्टल बेचने की फिराक में घूमता मिला युवक, पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार


कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। कपासन थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को अवैध पिस्टल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पिस्टल को अपने एक दोस्त से खरीद कर अन्य को बेचने की फिराक में था।
 पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध फायर आर्म्स के विरुद्ध अभियान के तहत शनिवार को थानाधिकारी गजेन्द्रसिंह पु.नि. मय जाप्ता हैडकानि तेजमल, कानिं. सोनाराम, जीतेन्द्र, सोनाराम, दिनेश व जाकिर हुसैन के साथ लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु थाना कपासन से रवाना होकर कस्बा कपासन में पहुंचे। मुखबिर से सुचना मिली कि इंस्ट्रीयल ऐरिया कपासन में रण्डीयारडी तिराये पर एक व्यक्ति अवैध पिस्टल बेचने की फिराक में घुम रहा है। मौके पर पहुंच आरोपी सरदारगढ़ थाना आमेट जिला राजसंमद हाल दरगाह के पीछे कच्ची बस्ती कपासन निवासी 20 वर्षीय मुकेश पुत्र नानालाल मेघवाल के कब्जे से एक पिस्टल को जब्त किया। आरोपी मुकेश ने पुलिस पूछताछ में उक्त अवैध पिस्टल अपने दोस्त रणछोड़पुरा थाना कपासन निवासी कन्हैयालाल पुत्र कासीराम जाट से खरीदना बताया हैं। आरोपी मुकेश को नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना कपासन पर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ