एनएसएस ने किया रोजगार से वंचित युवाओं का सर्वेक्षण



चित्तौड़गढ़, (सलमान)। भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में औपचारिक शिक्षा एवं नियमित रोजगार से वंचित युवाओं के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सर्वेक्षण को देखते हुए शनिवार को मेवाड़ यूनिवर्सिटी की एनएसएस इकाई, चित्तौड़गढ़ के गोद लिए गांव मानसिंह जी का खेड़ा, गंगरार पहुंचे हैं।

कार्यक्रम अधिकारी शिव कुमार की देखरेख में प्रथम व द्वितीय वर्ष के स्वयंसेवकों द्वारा मान सिंह जी का खेड़ा जाकर घर-घर जाकर सर्वे किया गया। टीम में साहिल, गोरीश, राजवीर, कोमल, निशा, शिवानी, समृधि, तनु, मानसी, आधुनिका, मिताली, अदिति, कुलबीर, अबुजार, आध्या, कल्पना, विशाल, ऋषभ, मृत्युंजय, सर्यकांत, भव्या, प्रिया, हमिद, साहिलसिंह, सुभाजीत, फरहीन आदि सम्मिलित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ