कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। पृथ्वी संरक्षण हेतु क्षेत्र में अर्थ आवर को लेकर हुए जनजागृति कार्यक्रम
विश्व वन्यजीव एवं पर्यावरण संगठन (डब्ल्यू डब्ल्यू एफ) द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रकृति एवं पृथ्वी संरक्षण हेतु क्षेत्र में कई स्थानों पर जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किए गए। डब्ल्यू डब्ल्यू एफ से जुड़े अभिषेक काकड़ा एवं चित्रांशु व्यास ने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में पर्यावरण प्रेमी उज्ज्वल दाधीच के नेतृत्व में अर्थ आवर के महत्व को समझाते हुए पृथ्वी एवं प्रकृति संरक्षण हेतु एक घंटा सभी बिजली उपकरणों को बंद रखने की अपील की गई। पुलिस थाना कपासन की पुलिस उपाधीक्षक गीता चौधरी एवं थानाधिकारी गजेंद्र सिंह ने थाने के समस्त कार्मिकों को इस अभियान का महत्व समझाते हुए सहभागिता की अपील की।
क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रूपाखेड़ी में अध्यापक चंद्र प्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों को पृथ्वी संरक्षण का महत्व समझाया। इस दौरान प्रधानाचार्य दिलीप बारेगामा सहित समस्त स्टाफ, उप स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी के कर्मचारी उपस्थित थे। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उज्ज्वल दाधीच ने बताया कि यह अभियान अचानक से बदलने वाले मौसम, तापमान में बढ़ोतरी, अप्रत्याशित बारिश और बेमौसम आंधी-तूफान आदि इसी संकट की ओऱ से इशारा करते हैं, इसलिए पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। अर्थ आवर इसी दिशा में एक कदम है।अर्थ आवर डे' बिजली बचाने के मकसद से शुरू किए गए अभियान का हिस्सा है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के संभागीय प्रभारी अरुण सोनी के अनुसार हर वर्ष मार्च महीने के हर अंतिम शनिवार को पूरे विश्व में एक घंटे के लिए अर्थ आवर मनाया जाता है जिसका उद्देश्य लोगों को बिजली के महत्व के बारे में और पर्यावरण सुरक्षा के बारे में जागरूक करना है। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य अफसार अली, ओपी सुखवाल एवं सभी कार्मिक उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ