बार एसोसिएशन अध्यक्ष राठौड़ का किया स्वागत

कुंवारिया, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र शर्मा)। राजसमंद बार एसोसिएशन अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह राठौड़ का कुंवारियां पहुंचने पर अधिवक्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। सुनील शर्मा की अनुशंसा पर सर्व ब्राह्मण युवा संस्थान राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह राठौड़ व अध्यक्ष प्रत्याशी जयदेव कच्छावा का स्वागत किया। राठौड़ व कच्छावा ने प्रदेशाध्यक्ष शर्मा आभार व्यक्त किया। एडवोकेट सुनील शर्मा का अध्यक्ष प्रत्याशी जयदेव कच्छावा ने आभार व्यक्त किया। बार एसोसिएशन 2023 चुनावी चर्चा की। सर्व ब्राह्मण युवा संस्थान राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, एडवोकेट सुनील शर्मा कुंवारियां, सुरेश आमेटा पूर्व लाइब्रेरी सेक्रेटरी, प्रशान्त पुरोहित सचिव, दिनेश खटिक कोषाध्यक्ष, एडवोकेट राहुल सनाठय, एडवोकेट दिनेश पंचोली, एडवोकेट प्रवीण मण्डोवरा, मनीष शर्मा सभी मोजुद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ