चित्तौड़गढ़। बड़ीसादड़ी नगर पालिका उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई हैं। कांग्रेस के 13 में से 8 पार्षदों ने ही वोटिंग की हैं।
बड़ीसादड़ी नगर पालिका उप चुनाव में अध्यक्ष पद पर विनोद कंठालिया ने कांग्रेस की रानू रांका को 3 मतों से पाराजीत कर जीत का परचम लहरा दिया।
आज मतदान क़े समय सवेरे 10 बजकर 50 मिनट पर बीजेपी के 11 पार्षद मतदान करने पहुँचे। उसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी रानू रांका मतदान केंद्र पर पहुंची। फिर एक बजकर 25 मिनट पर कांग्रेस के 7 पार्षद डॉ राजा चौधरी क़े नेतृत्व में मतदान करने पहुँचे। निश्चित समय सीमा समाप्त होने तक कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन दिलीप चौधरी, माया साहू, सुरेश लोहार, राजेंद्र सिंह व सुनील सिंह मतदान करने नहीं पहुँचे। इस तरह कांग्रेस के 13 पार्षदों में से 8 पार्षदों ने ही वोट डाले। बीजेपी के विनोद कंठलिया 3 मतों से विजय घोषित किया।
बड़ीसादड़ी नगर पालिका में पूर्व में कांग्रेस के निर्मल पितलिया चैयरमैन थे, जिसे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था तथा बाद में स्वायत्त शासन विभाग जयपुर ने उन्हें पद और सदस्यता से बर्खास्त कर दिया था। बड़ीसादड़ी नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर भाजपा के विनोद कंठालिया की जीत पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जीत की बधाई देते हुए जमकर आतिशबाजी की।
0 टिप्पणियाँ