चित्तौड़गढ़। सांवरिया विकास समिति के तत्वधान मे सांवरिया महिला मण्डल द्वारा तीन दिवसीय गणगौर उत्सव कुम्भानगर क्षैत्र में स्थित सांवरिया पार्क में मनाया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम सामूहिक सहयोग से सम्पन्न हुआ। प्रथम दिन गणगौर इसर की सवारी कुम्भानगर, प्रतापनगर, तेजाजी चौक क्षैत्र में निकाली गई। महिला मण्डल की आराधना पंचोली के अनुसार हल्दी, महन्दी रस्म के अलावा तीन दिन तक राजस्थानी गीतों पर प्रतिगोगिता भी आयोजित की गई।
0 टिप्पणियाँ