कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा में जाड़ावत ने की शिरकत


चित्तौड़गढ़। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ब्लॉक काग्रेस अध्यक्ष विक्रम जाट के एवं मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, महावीर सिंह डेलवास के सानिध्य काग्रेस की हाथ से हाथ जोडों यात्रा आयोजित हुई। भदेसर मंडल में धीरजी का खेड़ा, भालुंडी, कन्नौज, नाहरगढ़, सुखवाडा, विजयपुर मंडल में अभयपुर, विजयपुर, उदपुरा, शादी, अमरपुरा, पाल, एराल, नेतावलगढ़ पाछली, केलझर तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने यात्रा का शुभारंभ कर बूथ-बूथ घर घर जाकर यात्रा निकाल कर राहुल गांधी के संदेश को प्रचारित किया। इस यात्रा में सम्पूर्ण रूट पर चले यात्रा कांग्रेस के नेता राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने यात्रा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में नफरत का माहौल बना कर देश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने चाहती है। उन्होंने डर फैला रखा है, महंगाई बेरोजगारी मुद्दे को ध्यान से जनता को भटकाने के लिए चुने हुए जनप्रतिनिधियों पर ईडी आईटी सीबीआई एवं झूठे राजनीति से प्रेरित मुकदमे दर्ज करा कर जनता के प्रति उनकी आवाज को बंद करना चाहते हैं। सार्वजनिक संस्थाओं को कमजोर करते हुए लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। नुक्कड़ सभाओं में भाजपा नेताओ पर जमकर तंज कसते हुए कहा की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से परेशान होकर भाजपा नेता बौखलाए हुए हैं जो जनता का प्यार और आशीर्वाद राहुल गांधी को मिला है उससे घबराकर उन्होंने नेताओं को फसाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं। यात्रा में अभयपुर सरपंच रघुवीर सिंह, भरत धाकड, जीएसएस अध्यक्ष शैतान सिंह, दर्पण शर्मा, मुकेश धाकड़, प्रकाश खटीक, इकाई अध्यक्ष कालूजाट, रमेश गुर्जर, लक्ष्मण सिंह, इंद्र सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता महिलाओ व युवा वर्ग साथ रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ