चित्तौड़गढ़। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा गणगौर पर्व पर आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम की कड़ी में प्रथम दिन गांधी चौक से पद्मिनी पार्क तक ईसर गणगौर प्रतिमा की गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शहर से बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेकर पद्मिनी पार्क में ईसर गणगौर की पूजा अर्चना की। इसके पश्चात नगर परिषद द्वारा पद्मिनी पार्क में लगाए गए साउंड एवं डांस फ्लोर पर मातृशक्ति ने विभिन्न राजस्थानी फिल्मी धार्मिक देशभक्ति एवं पारंपरिक गीतों पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम रात्रि 10 बजे अनवरत जारी रहा जिसमें मातृशक्ति ने गणगौर पर्व पर लगाए गए साउंड पर बजे गीतों पर नृत्य कर भरपूर लुफ्त उठाया। इसके अतिरिक्त नगर परिषद द्वारा दुर्ग, गांधीनगर, मधुबन, पथवारियों के पार्क सेंती राजीव गांधी पार्क सर्किट हाउस के पास डाक बंगले में, शास्त्री नगर स्थित लव कुश पार्क, कबीर कॉलोनी समुदायिक भवन तथा चंदेरिया में रोला हेड़ा रोड स्थित शिव वाटिका के पास एवं चंदेरिया स्थित पार्क में मातृशक्ति ने ईसर गणगौर की पूजा कर विभिन्न राजस्थानी फिल्मी सांस्कृतिक धार्मिक देशभक्ति गीतों पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई।
सीमा मिश्रा एंड पार्टी का सांस्कृतिक कार्यक्रम आज
गणगौर पर्व के अंतिम दिवस नगर परिषद द्वारा केवल मातृशक्ति हेतु शहर के पद्मिनी पार्क में शाम 7:30 बजे से राजस्थान के सुप्रसिद्ध गायिका सीमा मिश्रा एवं पार्टी के द्वारा अपने गीतों एवं साथी कलाकारों द्वारा नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस कार्यक्रम में केवल मातृशक्ति का ही प्रवेश रहेगा।
0 टिप्पणियाँ