सभापति संदीप शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विगत दिनों चित्तौड़गढ़ यात्रा के दौरान राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के द्वारा मंच पर चंदेरिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्थान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की मांग की गई थी। उन्होंने बताया था कि चंदेरिया एक बहुत बड़ा क्षेत्रों होकर यहां नगर परिषद के 11 वार्ड हैं और एक बड़ी आबादी निवास करती है जिन्हें अपने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिला चिकित्सालय जाना पड़ता है। इस मांग को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा इस वर्ष पेश किए गए बजट में चंदेरिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्थान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा की गई जिसके लिए नगर परिषद की चंदेरिया में प्रस्तावित आवासीय योजना में 4000 वर्ग मीटर भूमि का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु आवंटित किए जाने के लिए मौका देखा गया। नगर परिषद द्वारा शीघ्र ही इस भूमि का पट्टा जारी कर दिया जाएगा। इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर लगभग 6.5 करोड रुपए की लागत आएगी।
इस दौरान उपसभापति कैलाश पवार, पार्षद विजय चौधरी, राजेश सरगरा, गजानंद शर्मा सहित परिषद के तकनीकी अधिकारी कर्मचारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ