नौ चंदी जुमेरात पर जायरीने दीवाना का उमड़ा हुजूम

कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर नौ चंदी जुमेरात पर जायरीने दीवाना व आशिके दीवाना का हुजूम उमड़ा।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार रमजान माह की चाँदरात पर जुमेरात होने से जायरीने दीवाना ने बाबा हुजूर के मुख्य मज़ार पर गुलाब के फूल, चादर शरीफ, इत्र पेश करने के लिए बुलन्द दरवाजा तक लम्बी-लम्बी कतारे लगी। जुमेरात सायंकाल चिराग बत्ती के समय फातिहा ख्वानी के बाद मुल्क मे अमनो सुकून की दुआ की तो पूरा दरगाह परिसर आमीन-आमीन की सदाओ से गूंज उठा। वही मगरिब की अज़ान से पहले ही चाँद के दीदार होते ही लोग एक टक सफेद गुम्बद को देखकर अपने आप को गोरान्वित महसूस करने लगे।
दिन-भर महफिले मीलाद और कव्वाली का प्रोग्राम होता रहा। वही मिन्नत के धागे बाँधने, बच्चो को गुड, खोपरे, सुखे मेवे से तोलने, जगह-जगह नियाज का सिलसिला दिन-भर चलता रहा। मैला ग्राउण्ड मे कपडो की दूकानो पर खरीदारो की भीड लगी रही। बाद नमाज ईशा के औलिया मस्जिद मे हाफिज मुजफ्फर हुसैन की ईमामत सैकडो लोगो ने तराबीह की नमाज़ अदा की। जुम्आ को पहला रोजा रखा गया। जुम्आ की नमाज़ मे औलिया मस्जिद, आयशा मस्जिद, हाॅजे उल्फत, आस्ताना ए आलिया तक नमाजियो ने नमाज अदा कर सलातो-सलाम पढ़ा। हाईवे से लेकर स्टेशन तक व दरगाह के आगे-पीछे गाडियो का जमावडा लगा रहा। इंतजाम-इंसराम हेतु वक्फ कमेटी सदस्य, दरगाह कर्मचारी एवं सुरक्षा हेतु सिक्यूरिटी गार्ड व पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ