मुला माताजी मंदिर पर भजन संध्या में उमड़े दर्शक

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। कपासन में प्राचीन स्थल मुलामाताजी मंदिर पर चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आयोजित किए जा रहे 10 दिवसीय मेले के दूसरे दिन गुरुवार को श्री पटेल म्यूजिकल ग्रुप के बैनर तले आयोजित भजन संध्या में नगर सहित आसपास के गांवों से सैंकड़ों की संख्या में दर्शक पहुंचे। कार्यक्रम रात्रि डेढ़ बजे तक चला। भजन संध्या का आगाज डीजे किंग लादू बैरवा ने गणेश वंदना के साथ किया । प्रसिद्ध भजन गायिका माया गुजरी ने माताजी के भजन  मेलो जोर को लागो..मेहंदी मुला माता रे... मन भई  मेहंदी राचणी सहित एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए तो पांडाल में उपस्थित महिलाए नृत्य करने लगी। नृत्य कलाकार पायल, राधा, शिवानी ने नृत्यो की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कॉमेडी कलाकार जरस्या मारवाड़ी ने कॉमेडी करके दर्शकों को खूब हंसाया।
 मुला माता ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यनारायण आचार्य एवम सदस्यों ने कलाकारों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। आकर्षक विद्युत सजावट का कार्य रुचि लाइट के पवन गोड, गोपाल गोड द्वारा निशुल्क किया जा रहा है। इस अवसर पर नारायण लाल जाट, मुकेश आचार्य, शंकर लाल जाट,  राजेंद्र आचार्य, पिंटू ,नंदकिशोर आचार्य आदि व्यवस्था में सहयोग कर रहे है। 25 मार्च को भरत सुथार ज्वारिया, 26 मार्च  को प्रेम शंकर जाट,भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। व 31 मार्च को भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन होगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ