चित्तौड़गढ़। पावटा चौक स्थित बीछावट मंदिर में वार्ड 51 की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड 51 के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी जमील अहमद ने बताया कि राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के निर्देशन पर आज शहर के महत्वपूर्ण कार्यकर्ता वार्ड 51 की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथियो का स्वागत सम्मान रखा गया। सम्मान के पश्चात मीटिंग के मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष अनिल सोनी, अध्यक्षता हेरीटेज जोन मंडल के अध्यक्ष पार्षद बालमुकुंद मालीवाल, विशेष अतिथि में सीनियर सोहन दाधिच, मनोहर सेन थे। अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष को लेकर वार्ड सभा में सभी वर्ग के वरिष्ठ कांग्रेस जनों व युवा साथियों द्वारा आपस में चर्चा कर वार्ड अध्यक्ष पर रमाकांत गंगवाल को बनाया गया। साथ ही आसिफ नीलगार व कमलेश माली बूथ अध्यक्ष बनाया गया। सभी को कार्यकर्ताओं व वार्ड वासियो द्वारा निर्विरोध चुना गया उनके नाम पर सहमति बनाई। साथ ही सामाजिक इंजीनियरिंग का प्रयोग करते हुए सभी वर्गों को इस कार्यकारिणी शामिल किया गया और मीटिंग में पूरे वार्ड में सर्व समिति हुए आपसी भाईचारा देखने को मिला। वार्ड 51 के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी जमील अहमद की तरफ से गर्मी से बचने के लिए गाय और पक्षियों के लिए पीने की टंकियों पावटा चौक विष्णु टाकीज पर लगाई गई।
इस मौके पर अल्प संख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार, किशन नेता, नामदेव छिपा समाज के अध्यक्ष शांतिलाल गगंवाल, गिरिवर सिंह, रामेश्वर माली, मुरली, डॉ. गोपाल सालवी, अनवर हुस्सेन, मुख्तयार, विष्णू छिपा, महेश, पवन, दौलत, जिकरूदीन, अतिक, अनिल, अहसान, विनायक, अजय, विजय, विमल, सलीम नेता मोहम्मद रफीक, आसिफ गौरी, मुकेश, नवीन, आकाश, फिरोज, इमरान, हरिश सिद्विक अशोक, इनू, गौस मोहम्मद, अब्दूल गनी, प्रमोद, मांगीलाल, अभिषेक, गोवर्धन, हिमेश, मनीष, दिपक, विनायक सेन आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ