चित्तौड़गढ़। सोशल
मीडिया
पर प्रलोभन का आया एक मैसेज के चक्कर में एक महिला ने अपने साढ़े 3 लाख रुपए की पूंजी गवां बैठी। पीड़ित महिला ने गुजरात के एक व्यक्ति के खिलाफ करीब साढ़े 3 लाख की ठगी का साइबर पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कराया। थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि सोनाली चौधरी द्वारा प्रकरण दर्ज कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार 19 मार्च शाम को व्हाट्सएप पर एक यूट्यूब का लिंक आया जिसमें क्लिक करने पर 50 रुपए मिलने की बात कही गई। महिला ने लिंक क्लिक किया तो टेलीग्राम के अकाउंट में ऐड हो जाने को कहा गया जहां प्रोडक्ट बेचकर कमीशन के साथ ज्यादा राशि कमाने का लालच दिया गया। अकाउंट में महिला से एक 10 हजार रुपए मांगे गए। बदले में 12000 रुपए आए। इस पर उसे यकीन हो गया। अगले दिन 20 मार्च को उससे 5 हकार मांगे गए तो ना नूकर के बाद उसने जमा करा दिए। उसके बाद कमीशन के नाम पर बार-बार रुपए मांगे गए और उसके चक्कर में सोनाली ने धीरे-धीरे कर लगभग 3 लाख 39 हजार अकाउंट में डाल दिए। सोनाली के अनुसार उसके कमीशन के पेटे डेढ़ लाख रुपए अटका रहे थे। अपने पति को बताने के बाद उसने गुजरात के राजेश पंचोली नाम के व्यक्ति के खिलाफ साइबर थाने में ठगी का मामला मामला दर्ज कराया।
0 टिप्पणियाँ