जिला परिषद की ओर से पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता 14 मई से


चित्तौड़गढ़, (सलमान)। रूपा जी करपा जी की 100वीं जयंती पर जिला परिषद की ओर से 5 दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 
जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि रूपा जी करपा जी की 100वीं जयंती पर जिला परिषद की ओर से पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेगूं पंचायत समिति की ठुकराई ग्राम पंचायत के भावरिया बलवन्त नगर में यह प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में 299 ग्राम पंचायत से एक-एक टीम कबड्डी व वॉलीबॉल की भाग लेंगी।
कार्यक्रम के आगाज में महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। वही प्रतियोगिता प्रथम विजेता टीम को 5 लाख, द्वितीय विजेता को 3 लाख व तीसरे स्थान पर रहने वाली तीन को 2 लाख रुपए ग्राम पंचायत में विकास के लिए दिए जाएंगे। प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को क्रमशः 31, 21 व 11 हजार रुपए नकद ईनाम के साथी शील्ड दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ