डॉ. हैनिमैन की 268वीं जयंती पर निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन सोमवार को

चित्तौड़गढ़। सोमवार को होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ सेमुअल हैनिमेन की 268वीं जयंती विश्व होम्योपैथिक दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, एक छत, चित्तौड़गढ़ (श्री साँवलिया सामान्य चिकित्सा परिसर) में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जायेगा। इस निशुल्क शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा त्वचा संबंधी,श्वास संबंधी, उदर रोग, स्त्री रोग, गुर्दे की पथरी, तनाव ग्रस्त रोगी, सौंदर्य चिकित्सा तथा शिशु संबंधी समस्त रोगों का निशुल्क उपचार किया जायेगा। चिकित्सालय के प्रभारी एवं वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ भारती सिंघल ने बताया कि यह शिविर प्रातः 8 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने इस निशुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ