चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गाड़ी लौहार में आयोजित होगी। जिला मंत्री प्रकाश चंद्र बक्शी ने बताया कि जिला शाखा चित्तौड़गढ़ की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत की अध्यक्षता व प्रदेश सभाध्यक्ष अरविंद व्यास के मुख्य आथित्य में प्रातः 10:15 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गाड़ी लौहार चित्तौड़गढ़ में आयोजित होगी जिसमें प्रदेश माध्यमिक सचिव रमेश चंद्र पुष्करना का पाथेय भी प्राप्त होगा।
बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, सामाजिक सरोकार सहित हाल ही में उपशाखाओं में अंबेडकर जयंती पर समरसता दिवस कार्यक्रम का व्रत भी संकलित किया जाएगा। बैठक में जिले से प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी गण, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, जिला संगठन मंत्री व उप शाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री, महिला मंत्री तथा कोषाध्यक्ष अपेक्षित रहेंगे। मुख्य अतिथि प्रदेश सभाध्यक्ष व्यास आगामी 24 अप्रैल को राजधानी में संगठन द्वारा दिए जाने वाले धरने की रूपरेखा की जानकारी भी देंगे।
0 टिप्पणियाँ