नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने किए सांवरा के दर्शन

 सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- वल्लभनगर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेशचंद्र सांगावत ने शुक्रवार रात्रि में मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में पंहुचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। वल्लभनगर बार एसोसिएशन के चुनाव में सांगावत 13 मतों से विजयी हुए। विजयी होने के बाद अपने समर्थकों के साथ सांवलियाजी पंहुचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के साथ नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अनूप पुजारी, महासचिव बाबुलाल डांगी, सचिव कैलाश मेघवाल, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र माली तथा पुस्तकालय सचिव सुरेशचंद्र मेनारिया ने भी सांवलियाजी पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। इधर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सांवलियाजी पहुंचने पर मावली बार एसोसिएशन अध्यक्ष संपत सामोता, पूर्व अध्यक्ष शंकरलाल डांगी, प्रवक्ता शैलेश मीणा, विकास सोनी तथा भाविन जैन ने अगवानी कर स्वागत किया। भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में ओसरा पुजारी जानकीदास वैष्णव ने परम्परा के अनुसार भगवान श्री सांवलिया सेठ का चरणामृत तथा तुलसी पत्र भेंट कर स्वागत किया। इधर मंदिर मंडल की परम्परा के अनुसार श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के सदस्य संजयकुमार मण्डोवरा व सांवलियाजी कस्बे के कमलेश जैन ने उपरना पहनाकर तथा भगवान श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद भेंट कर स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ