एक्सयूवी कार में 164 किलो 700 ग्राम अफीम डोडाचूरा जप्त, एक गिरफतार


चित्तौड़गढ़। आदर्श सिधू जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु जिले मे चलाये जा रहे अभियान के
तहत श्रीमति चंचल मिश्रा (आर.पी.एस.) अति० पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय भीलवाडा व वृताधिकारी मांडलगढ सुश्री किर्ति सिह के सुपरविजन में थाना स्तर पर एक पुलिस टीम गठित कर अवैध
मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया।
माण्डलगढ मय जाप्ता मनोज कुमार पु०नि० थानाधिकारी नाकाबंदी कर रहे थे तभी लाडपुरा की ओर से एक कार बंरग सिल्वर महिन्द्रा एक्सयूवी आगे की नम्बर प्लेट पर नम्बर आरजे 06 यूबी 0084 आती हुई नजर आयी जिसमें एक व्यक्ति
चालक शीट पर एवं एक आगे की सीट पर बैठे हुये नजर आये, कार को थानाधिकारी मय हमराही पुलिस जाप्ता के द्वारा हाथ का ईशारा देकर रोकना चाहा, तो चालक द्वारा मौके पर उपस्थित जाप्ते के उपर
गाडी चढाने का प्रयास किया तथा गाडी तेजगति से भगाकर ले गया, जिसका पीछा किया गया तो एक व्यक्ति वहा से भाग गया था एक व्यक्ति को पकड़ा जाकर नाम पता पूछने पर अपना नाम मनीष जाट पिता शीशराम जाट उम्र 30 साल निवासी ढाणी पपनेसिह पुलिस थाना रतननगर जिला चुरू राज० का होना बताया। उसका साथी का नाम सेवक पिता का नामालुम निवासी श्यामखेडा / बहादुर खेडा अभौर जिला
फाज्लिका पंजाब होना बताया, कार महिन्द्रा एक्सयुवी 500 रजिस्ट्रेशन नम्बर आरजे 06 यूबी 0084 की तलाशी ली गई तो कार की पिछली सीटों पर कुल 12 काले, प्लास्टिक के कटटे जिसमे अवैध डोडाचूरा भरा हुआ पाया गया कुल 12 प्लास्टिक के कटटो का कट्टे सहित वजन 164 किलो 700 ग्राम होना पाया गया। बरामद शुदा अफीम डोडाचूरा की जप्त किया जाकर मुल्जिममनीष जाट पिता शीशराम जाट उम्र 30 साल निवासी ढाणी पपनेसिह पुलिस थाना रतननगर जिला चुरू को गिरफतार किया गया तथा कार
महिन्द्रा एक्सयुवी 500 रजिस्ट्रेशन नम्बर आरजे 06 यूबी 0084 को जप्त किया जाकर पुलिस थाना मांडलगढ पर मुकदमा नम्बर 114 / 2023 धारा 8 / 15 एनडीपीएस एक्ट व 307, 482 भादस मे दर्ज किया गया।
कार्यवाई टीम मनोज कुमार पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना मांडलगढ़, जोगेन्द्र सिंह सउनि, गजराज कानि 1482, सुरेन्द्र सिंह कानि 07, मुखराम कानि 792 पुलिस थाना मांडलगढ (विषेष योगदान ), हंसराज कानि 06 पुलिस थाना मांडलगढ आदि शामिल थे।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तगण मनीष जाट पिता शीशराम जाट उम्र 30 साल निवासी ढाणी प्पनेसिह पुलिस थाना रतननगर जिला चुरू को गिरफ्तार किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ