मोटरसाईकिल चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश, 2 बुलेट मोटरसाईकिल सहित 12 चोरी की गई मोटरसाईकिल बरामद

 
●गैंग के सरगना सहित 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार एवं 4 विधि विरूद्ध संघर्षरत बालको को किया निरूद्ध

भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू द्वारा वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय श्रीमति चंचल मिश्रा एवं 
रामचन्द्र चौधरी वृत्ताधिकारी वृत्त सदर भीलवाडा के निर्देशन में नन्दलाल रिणवां पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना सुभाषनगर जिला भीलवाडा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- 9 अप्रेल को प्रार्थी दिलीप सिंह राठौड़ पुत्र गायड सिंह जाति राठौड़ राजपूत उम्र 42 साल निवासी बासनी थाना सिरियारी जिला पाली हाल आर सी व्यास कॉलोनी जिला भीलवाडा ने थाना सुभाषनगर पर रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरी मोटरसाइकिल जिसका मॉडल एनफील्ड 350  जो गत 2 अप्रेल को दोपहर 1:15 से 2:00 पीएम के मध्य घर के बाहर खड़ी कर रखी थी। जिसे मुझ प्रार्थी ने 2:50 पीएम पर घर के गेट के पास देखा तो बाइक गायब थी। जिसको कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है, जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया। जिसको गम्भीरता से लिया जाकर पुलिस थाना सुभाषनगर व साईबर सैल जिला भीलवाडा की संयुक्त टीम के साथ उक्त चोरी की घटना के खुलासे हेतु प्रयास शुरू किया।
पुलिस टीम में नन्दलाल रिणवां पुलिस निरीक्षक थाना सुभाषनगर भीलवाडा, श्रीमति बिसना कुमारी उप निरीक्षक, नरेश कुमार स. उ.नि, आशीष कुमार मिश्रा स.उ.नि साईबर सैल, दीपक जांगिड कानि. 858 साईबर सेल, चन्द्रपाल सिंह कानि. 278 साईबर सैल भीलवाडा (विशेष योगदान), किशोर सिंह कानि. 1957 साईबर सैल भीलवाडा (विशेष योगदान), लोकेश कुमार कानि. 76, अशोक कुमार कानि. 1595 आदि की टीम गठित की। गठीत टीम के सदस्य चन्द्रपाल सिंह कानि. 278 एवं किशोर सिंह कानि. 1957 ने घटना के तुरन्त बाद आरोपी तक पहुंचने का प्रयास शुरू कर घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज अन्य तकनीकी विशलेषण, पूर्व के अपराधियों रिकॉर्ड संकलन कर व मुखबीर सहायता से घटना के मुल्जिम पहचान कर उनको गिरफ्तार किया गया।
तरीका वारदात :- आरोपियों द्वारा भीड-भाड वाले स्थानों पर रैकी करना व मौका देखकर बिना हैडण्ल लॉक लगाई हुई मोटरसाईकिल को धक्का मारकर दुर ले जाकर स्टार्ट कर चुरा कर ले जाना व सुनसान व खेतों में छुपा देते थे तथा चुराई हुई मोटरसाईकिलो को सस्ते भाव से बेच देते थे।
इनको किया पुलिस ने गिरफ्तार :-
पुलिस ने नारायण तेली पिता बालुलाल तेली उम्र 23 वर्ष निवासी सांगानेर जिला
भीलवाडा, कमल नायक पिता रतनलाल नायक उम्र 19 वर्ष निवासी सांगानेर जिला
भीलवाडा हाल निवासी करमडास तह. शाहपुरा जिला भीलवाडा, रतन लाल नायक पिता मांगीलाल नायक उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मुरोली तह. राशमी जिला चित्तौड़गढ़, दीपक भाट पिता शंकर लाल भाट उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम रघुनाथपुरा तह राशमी जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ