नई दिल्ली। मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल मॉनसून सामान्य रहेगा। इस साल 96 प्रतिशत (+/-5% ) मॉनसून रहेगा। इस साल देशभर में 83.7 मिलीमीटर बारिश होगी। जुलाई के आसपास एल-नीनो कंडीशन रह सकती है। मॉनसून के साथ एल-नीनो का सीधा संबंध नहीं रहेगा। प्रशांत महासगार में पेरू के पास सतह का गर्म होना अल नीनो कहलाता है। अल नीनो की वजह से समंदर के तापमान, वायुमंडल में बदलाव होता है। बदलाव की वजह से समंदर का तापमान 4-5 डिग्री तक बढ़ जाता है। अल नीनो की वजह से पूरी दुनिया के मौसम पर असर पड़ता है। साल 2023 के लिए मानसून पूर्वानुमान पर मौसम विज्ञान केंद्र के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने कहा कि हमने अलग-अलग रीजन में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। जैसे राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।
0 टिप्पणियाँ