विकास कॉ-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। विकास कॉ-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने जीत पर खुशी जताई। सहकारीता विभाग द्वारा आयोजित करवाये गये चुनावो में लम्बे अरसे बाद कांग्रेस समर्थित  बोर्ड बना है। जिससे कांग्रेस खेमें में उत्साह का माहौल देखा गया। निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार  के अनुसार नामांकन प्रक्रिया के तहत बुधवार को निर्धारित समय में अध्यक्ष पद हेतू जगदीश चन्द्र जाट व नन्द किशोर टेलर  तथा उपाध्यक्ष पद हेतू आशा बारेगामा व दिनेश व्यास ने नामांकन दाखिल किये। जहा दोपहर बाद तीन से चार बजे के मध्य 12 सदस्यों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिये मतदान किया। मतदान प्रक्रिया के पश्चात  मतगणना आरम्भ हुई। जिसमें  अध्यक्ष पद पर जगदीश जाट को 7 व नन्दकिशोर टेलर को 5 मत मिले। जाट दो मतो के अन्तर से विजय हुए। वही उपाध्यक्ष पर भी दिनेश व्यास 2 मतों से विजय घोषित किये गये। परिणा में घोषित होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। 
कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष विजय होने पर प्रधान भैरू लाल चौधरी, डेयरी चैयरमेन ब्रदी लाल जगपुरा के नेतृत्व में  कांग्रेस कार्यकत्ताओं ने विजय उम्मीदवारों का माल्यपर्ण कर स्वागत कर मिठाईयां बांटी। इस अवसर पर ललीत बोरीवाल, ब्लॉक अध्यक्ष रोशन जाट, बालु चित्तौडिया, राजीव सोनी, ललीत टांक, आशिष जोशी, अंकित वैष्णव,दिनेश चास्टा, पुखराज खाब्या, रामपाल सरगरा, कैलाश गाडरी, भैरू लाल गोदियाना सहीत कई कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ