मेवाड़ रेगर समाज सुधार समिति की ओर से सामूहिक विवाह 22 अप्रेल को


कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। मेवाड़ रेगर समाज सुधार समिति मातृकुंडिया की ओर से अयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन के कार्ड का किया विमोचन किया।सम्मेलन केलिए प्रभारी भी नियुक्त किए।
रोशनलाल रेगर सुरपुर ने बताया कि मेवाड़ रेगर समाज सुधार समिति के तत्वाधान में तृतीय आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 22 अप्रैल को मातृकुंडिया में होगा। विवाह के भव्य आयोजन हेतु  समिति के अध्यक्ष नाथूलाल तरुंगलिया ने अपनी कार्यकारिणी, शिक्षा प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, आदर्श सामुहिक विवाह समिति की बैठक का आयोजन मातृकुंडिया में किया गया। जिसमें सम्मेलन के कार्ड का विमोचन किया गया। साथ ही सम्मेलन के लिए विविध समितियों का गठन किया गया। जिसमें क्रय समिति, स्वागत कर्ता समिति, बारात ठहराव समिति, तोरण समिति, स्टेज, बिंदोली, सतर्कता समिति, टेंट व्यवस्था, महिला मण्डल, पूछताछ समिति, पेयजल समिति, पाणिग्रहण समिति, भोजन शाला, भोजन वितरण, विदाई,कंप्यूटर लेखन समिति का गठन किया गया। इनके प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए। बैठक में अध्यक्ष  कचनारिया, सचिव गणेशलाल जाटोलिया, उपाध्यक्ष रामलाल जाटोलिया, संयोजक बाबूलाल करोतिया, चंद्रप्रकाश उदयपुर, एडवोकेट रामेश्वरलाल दबकीया, भैरूलाल बारोलिया मावली, शंभूलाल मौर्य भींडर, आदर्श सामुहिक विवाह समिति के नाथूलाल तरुंगलिया, रोशनलाल तरुंगलिया, सुखलाल बागोरिया, युवा प्रकोष्ठ के विनोदकुमार बारोलिया, मदनलाल ओलेडिया, मुकेश कुमार हिनोनिया, कैलाशचंद्र चंगेरीवाल, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मनोज बागोरिया, शंकरलाल नावडिया ओज्याडा सहित पूरी टीम ने रणनीति बनाकर सामुहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने में विचार व्यक्त कर कार्य को सफल बनाने की अपील की। साथ ही अध्यक्ष  तरुंगलिया ने बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती को मुख्यालय मातृकुंडिया में मनाने की अपील कर दिशा-निर्देश प्रदान किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ