रामेश्वर बैरवा चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष नियुक्त

 
चित्तौड़गढ़। बहुजन समाज पार्टी राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक आज प्रदेश कार्यालय जयपुर में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि केंद्रीय कोर्डिनेटर  राज्यसभा सांसद राम गौतम एवं दूसरे केंद्र कॉर्डिनेटर सुरेश आर्य रहे तथा अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने की। बैठक में आज पूर्व प्रदेश महासचिव जगदीश चंद्र पाल एवं पूर्व प्रदेश सचिव राधेश्याम मेघवाल की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़ के जिला अध्यक्ष पद पर रामेश्वर बैरवा को नियुक्त किया गया। यह जानकारी प्रदेश कार्यालय सचिव चरण सिंह नोनिया ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ