राज्यमंत्री जाड़ावत ने कांग्रेस 46 पंचायत अध्यक्ष की बैठक ली

चित्तौड़गढ़। राज्यमंत्री राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने आज महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ वाटिका में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अध्यक्षों की बैठक ली। आगामी विधानसभा चुनाव में विकास और गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए जुटने का आव्हान किया।
राज्यमंत्री राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की राजस्थान में राजनीतिक दल चुनावी समर के तैयारियों में जुट गए हैं। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में सभी नेता महीनों पहले से चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए है। अब बुथ स्तर तक मिशन 2023 लिए कमर कसकर पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओ को आमजन तक पहुंचाकर कांग्रेस की सरकार को रिपिट करने के लक्ष्य में लग जाए उन्होंने कहा की हमने पहले भारत जोड़ो यात्रा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के मुद्दे पर तो कभी महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ़ धरना प्रदर्शन करते रहेगें। आगे के दिनों में हम पंचायत स्तर तक बैठके करेंगे। राज्यमंत्री ने कहा की राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान फूंकने का काम किया है। अब देश और प्रदेश में कांग्रेस कभी सत्याग्रह तो कभी जिला स्तरीय बैठकें का आयोजन भी कर रही है कार्यकर्ताओं से बुथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए विचार विमर्श किया हम पार्टी का विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगे हमे किसी से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है।
बैठक में पुर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम जाट, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, दिनेश सोनी, महावीर सिंह, राजदीप सिंह राणावत, महावीर सिंह डेलवास, अर्जुन रायका सहित 46 ग्राम पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला प्रवक्ता महेंद्र शर्मा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ