निम्बाहेड़ा। क्षेत्रीय विधायक व राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की मंशानुरूप नगरपालिका निम्बाहेड़ा नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिये लगातार प्रयासरत है इसी क्रम में पालिका द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर क्लोथ बैग वैडिंग मशीनें गई है ताकि दुकानदारों को और आमजन को मात्र 5 रूपये के सिक्के में कपड़े की मज़बूत थैलियां प्राप्त हो ताकि प्लास्टिक की थेलियों का उपयोग ना हो।
नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा ने बताया कि सुभाष चौक सब्जी मण्डी, मोती बाजार, प्याऊ के पास, बस स्टेण्ड, नया प्लेट फार्म, बैक के पास, कैंची चौराहा, बडौदा बैंक के आस-पास, मण्डी चौराहा, कल्याण चौक, चन्दन चौक, नूरमहल रोड़ स्कूल के पास, जिला चिकित्सालय परीसर के बाहर एवं बस स्टेण्ड भवन परीसर में क्लोथ बैग वैडिंग मशीनें लगाई गई है। उन्होंने समस्त नगरवासियों से अपील कि है बाज़ार के कार्यों में आवश्यकता पढ़ने पर ज़्यादा से ज़्यादा कपड़े कि थेलियों का उपयोग करें ताकि अपना शहर प्लास्टिक मुक्त हो सकें।
अधिशाषी अधिकारी सौरभ कुमार जिंदल ने बताया कि इन मशीनों के लगने से शहर को पॉलीथिन मुक्त करने में मदद मिलेगी नगर को स्वच्छ रखने के लिए प्रत्येक नगरवासी प्लास्टिक कि थेलियों का उपयोग नहीं करने का प्रण लेवें।
0 टिप्पणियाँ